गाजियाबाद जागो टुडे" alt="" aria-hidden="true" />
प्रताप विहार स्थित प्रान्त अध्यक्ष प्रवेन्द्र शेखावत के आवास पर 22 दिसम्बर को होने वाले कार्यक्रम "बलिदानियों की माटी को नमन" की व्यवस्था हेतु गाजियाबाद महानगर की बैठक संपन्न हुई। जिसमें बलिदानियों के परिवार को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनरल वी के सिंह सांसद एवं केंद्रीय मंत्री और पवन सिन्हा रहने वाले हैं। डॉ लवकुश सिंह को कार्यक्रम का सर्वव्यवस्था प्रमुख बनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अन्य व्यवस्थायें कार्यकर्ताओं को दी गयी। बैठक में प्रान्त अध्यक्ष प्रवेन्द्र शेखावत ने कहा कि हमें घर जाकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संपर्क करना है। जिनको जिम्मेदारी दी गयी है वो शीघ्र अपनी टोली बनाकर कार्य में जुट जाएं।
बैठक में प्रान्त उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, संपर्क प्रमुख राकेश चौहान, सह प्रांत प्रचार प्रमुख चन्द्रपाल प्रजापति, बेटी बचाओ प्रमुख सतेन्द्र राघव, सह प्रांत स्वालम्बन प्रमुख मोहनलाल गौड़, महानगर अध्यक्ष विनीत चौधरी, नवनीत सिंह, निखिल बर्मन, अनिल रावत, योगेश, मनोज यादव, निर्दोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।
बलिदानियों की माटी को नमन