राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इस साल एक दिसंबर से सभी राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा के सभी लेन को फास्टैग से जोड़ने जा रहा है। इसकी जानकारी अक्टूबर में केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को दी। 'एक देश एक फास्टैग' विषय पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि फिलहाल देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल 527 टोल प्लाजा हैं, जिनमें से 380 टोल प्लाजा के सभी लेन फास्टैग से लैस हो गए हैं। बाकी लेनों को भी फास्टैग से लैस किया जा रहा है। आइए जानते हैं फास्टैग को ऑनलाइन खरीदने का तरीका...
एक दिसंबर से अनिवार्य होगा FASTag, ऑनलाइन खरीदने का यह है तरीका